नाव पलटने से नदी में बहे 5 दोस्त, 3 की मौत, तलाश जारी

Written by

in

अजमेरः नाव पलटने से 5 दोस्त नदी में बह जाने का मामला सामने आया है। इनमें से 2 लड़के तैरकर बाहर निकल गए जबकि 3 लापता थे जिसमें से एक का शव 22 घंटे बाद बरामद किया गया है। 2 अब भी लापता हैं। पिछले 23 घंटे से SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मामला अजमेर के केकड़ी का है। सोमवार रात करीब 8:30 बजे अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीम रेस्क्यू में लगी हुई है। ग्रामीण भी अपनी ओर से बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

बचाव कार्य चलाते हुए।
बचाव कार्य चलाते हुए।

मंगलवार (आज) सुबह करीब 10:20 बजे एसडीआरएफ ने कालूराम मीणा (16) का शव नदी से बाहर निकाल लिया। अभी भी 2 लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सावर थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने बताया- पांच दोस्त प्रवीण मीणा (30), संदीप मीणा (30), कालूराम मीणा (16), राजवीर मीणा (30) और सांवरा मीणा (28) निवासी नापाखेड़ा, सावर बनास नदी में बोटिंग करने गए थे। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक नाव डूब गई। हादसे के बाद प्रवीण और सांवरा मीणा ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली।

राजवीर मीणा और संदीप मीणा अभी भी लापता हैं। कालूराम मीणा की आज सुबह बॉडी निकाल ली गई। SDRF की टीम के करीब 10 सदस्य बचाव कार्य में लगे हुए हैं। तैरकर बाहर निकले प्रवीण मीणा ने बताया- हम सभी नाव में बैठे हुए थे। नाव किनारे से कुछ दूरी पर थी, कि अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। हम सभी सभी पानी में डूब गए। मैं और सांवरा मीणा तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 3 अन्य दोस्त नहीं मिले।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *