10 हजार रिश्वत लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार

Written by

in

बगहाः रिश्तव के 10 हजार रुपए के साथ टीम ने एक एसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। SI ओमप्रकाश गौतम भैरोगंज थाना में तैनात था। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, एसआई ओमप्रकाश गौतम किसी मामले में राहत दिलाने के एवज में पीड़ित पक्ष से 10,000 रुपए की रिश्वत मांग रहे थे।
पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते निगरानी टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और जाल बिछाकर एसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को जैसे ही शिकायत मिली, टीम ने प्लानिंग के तहत पीड़ित को पैसो के साथ एसआई के पास भेजा। जैसे ही एसआई ने रिश्वत के 10,000 रुपये लिए, निगरानी टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसआई को अपनी कस्टडी में लेते पटना मुख्यालय ले जाया गया, जहां अब उनसे पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस के अनुसार, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो एसआई के खिलाफ निलंबन और सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *