Punjab News: प्रदेश प्रधान Aman Arora के हलके में तस्कर पर कार्रवाई, चला बुलडोजर, देखें वीडियो

Written by

in

सुनामः पंजाब में मान सरकार की अगुवाई ने तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं संगरूर के सुनाम में तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई। जहां आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के गृह क्षेत्र में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्कर के घर को और दुकान पर बुलडोजर चलाया। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने कहा कि यह इमारत सुनाम की नई अनाज मंडी परिसर के भीतर बनी हुई थी।

एसएसपी का दावा है कि इमारत की उसारी भी अवैध रूप से की गई थी और यहां से नशा तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होती थीं जिसकी कई शिकायतें पुलिस के पास हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने कहा कि भविष्य में ऐसी सख्ती जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने समाज से अपील की कि नशे के खात्मे के लिए सभी सहयोग करें और पुलिस को इनपुट देते रहें। ताकि नशे के सौदागरों पर लगाम कसी जा सके। हालांकि इसी अनाज मंडी परिसर में अवैध रूप से निर्मित दर्जनों घर और इमारतों के समक्ष यह कार्रवाई बौनी दिखाई दी। इस माैके पर एसपी नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा, एसएचओ प्रतीक जिंदल, एसएचओ जतिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *