धक्का लगने से हुआ विवाद, युवकों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर बुजुर्ग की कर दी हत्या

Written by

in

जबलपुरः 50 वर्षीय व्यक्ति की 3-4 लोगों द्वारा लाठी, डंडा और रॉड से बर्बता से पिटाई करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रात करीब 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बच्चू राम नुनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चूराम के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है।

जानकारी मुताबिक, काम से आने के बाद 50 वर्षीय बच्चू लाल मंगलवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने निकला था। करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद मृतक का कुछ लोगों से धक्का लग जाने को लेकर विवाद हो गया। बच्चू ने हत्यारों से माफी भी मांगी, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि 4 आरोपियों ने लाठी, डंडे और रॉड से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद सड़क किनारे पड़े बच्चू पर कुछ लोगों की नजर पड़ी जिसके बाद उन्होंने बच्चू को जिला अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर घायल बच्चू से जब हमलावरों के बारे में पूछा गया तो उसने राजीबा रेवाड़ी, अंकित, मुकेश और सर्विस अहिरवार से विवाद की बात कही। जानकारी मिलते ही मढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *