Home Punjab>Ludhiana पंजाब : महानगर में चोर गिरोह सक्रिय, देखें CCTV

पंजाब : महानगर में चोर गिरोह सक्रिय, देखें CCTV

0

लुधियाना :  इन दिनों चोरों का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो 15 से 20 हथियारबंद लोगों का ग्रुप बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। हाल ही में चोरों के इस गिरोह ने ताजपुर रोड स्थित एक सुनार की दुकान को भी निशाना बनाया था। 20 से 25 सदस्य उस वक्त के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे थे। यह ताजा सीसीटीवी वीडियो लुधियाना के ताजपुर रोड का बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चोर गिरोह के 15 से 16 सदस्य 2 दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे है।

लेकिन कुत्तों के भौंकने की आवाज उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जिसके बाद ये लुटेरा गिरोह वहां से भाग जाते है। लेकिन लोगों में डर का माहौल है, हर तरफ इसी चोर गिरोह की चर्चा हो रही है, वीडियो में दिख रहे सभी लोग अप्रवासी लग रहे है। ऐसा लगता है कि ये चोर गिरोह राज्य के बाहर से आते हैं और पंजाब के अलग-अलग शहरों में वारदातों को अंजाम देकर वापस अपने राज्य में चले जाते है। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस चोर गिरोह पर कब तक काबू पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here