Punjab News : Parking को लेकर हुए झगड़े में Scientist की मौत

Written by

in

मोहाली: पार्किंग को लेकर होने वाले विवाद अक्सर विकराल रूप ले लेते है। ऐसा ही एक विवाद सेक्टर-67 सामने आया है। जिसमे बाइक की पार्किंग को लेकर हुए झगडे मे एक Scientist की मौत गई। मृतक की पहचान अभिषेक स्वर्णकार के रूप में हुई है। मृतक अभिषेक का साइंस के प्रतिष्ठित जनरल साइंस में रिसर्च पेपर प्रकाशित हुआ था। वह अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में काम कर चुका था। उसकी तबीयत खराब होने की वजह से वह भारत आया था।

घटना के समय मौके पर मौजूद रोमा ने बताया कि उसे चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी। जब वह बाहर निकली तो पड़ौसी का बेटा मोंटी वैज्ञानिक अभिषेक को जमीन पर लेटाकर पीट रहा था। जिसके बाद वह बेहोश हो गया और अस्पताल मे डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वैज्ञानिक की किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी।

वैज्ञानिक के पिता ने पुलिस को बयान दर्ज करवाये है कि उनके बेटे को बेहरमी से पीटा गया जिस कारण उसकी मौत हुई है। कुछ समय पहले उसका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, उसकी बहन ने अपनी किडनी दी थी। वही संस्थान का कहना है कि उन्होंने एक होनहार साइंटिस्ट खो दिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *