Punjab News: Swift और Scorpio की टक्कर में एक की मौत

Written by

in

श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर-बठिंडा रोड पर जेडी कॉलेज के पास देर रात स्विफ्ट कार और स्कॉर्पियो गाड़ी के बीच आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मुक्तसर कोर्ट के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार चार लोगों को मामूली खरोंचे आई हैं। वहीं हादसे के बाद दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

मृतक की पहचान अमित कुमार निवासी बठिंडा और घायल सरबजीत सिंह वासी मुक्तसर के रूप में हुई है। दोनों मुक्तसर की सेशन कोर्ट में कर्मचारी हैं। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार में सवार कोर्ट के कर्मचारी बठिंडा की तरफ जा रहे थे। वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार एक परिवार के लोग बठिंडा से मुक्तसर आ रहे थे। दोनों कारों की रफ्तार तेज थी। जब मुक्तसर-बठिंडा रोड पर जेडी कॉलेज के पास पहुंचे तो दोनों गाड़ियों की आमने सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई।

गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जबकि स्विफ्ट में सवार अमित और सरबजीत गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एसएसएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर सिविल अस्पताल मुक्तसर में भर्ती करवाया जहां से अमित की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *