Punjab News: 1.900 किलो अफीम, हेरोइन और 7 हजार की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

Written by

in

लुधियानाः कमिश्नरेट पुलिस ने क्राइम और नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि सीआईए-2 की टीम ने 2 आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। दुगरी थाने के अंतगर्त आते इलाके से आरोपियों से 230 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह और सिमरजीत सिंह के रूप में हुई है।

गुरमीत पर पहले 23 पर्चे दर्ज है। वहीं अन्य मामले में एंटी नारकोटिक्स टीम ने 1.900 किलो ग्राम अफीम और 7 हजार की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ हेबोवाल थाने में मामला दर्ज किया है। वहीं गुरमीत को लेकर डीसीपी ने कहा कि अगर आरोपी ने नशे से प्रापर्टी तैयार की है, तो उसकी प्रापर्टी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में पता चला है कि गुरमीत सिंह दिल्ली से नशा लेकर आता और आगे सिमरन नशे को सप्लाई करता था।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *