Home Mohali पंजाब : मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, एक गाय की मौत, देखें वीडियो

पंजाब : मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, एक गाय की मौत, देखें वीडियो

0

श्री मुक्तसर साहिब : मंडी लखेवाली में गायों से भरे ट्रक पलटने का मामला सामने आया है। ट्रक में गायों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। यह हादसा अवैध ट्रांसपोर्टिंग के दौरान ही हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कुछ गौ तस्कर गायें लेकर पंजाब से बाहर जा रहे थे। इन मवेशियों को काफी बुरी स्थिति में रखा गया था। सभी गायों के पांव बांध कर रखे गए थे। 

सूचना के अधार पर गौ सेवक इस ट्रक का पीछा कर रहे थे, तभी श्री मुक्तसर साहिब के लक्खेवाली के पास ट्रक पलट गया। इस हादसे में 16 गायें घायल हो गई और एक गाय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here