AC में गैस भरने के दौरान हुआ धमाका, Mechanic की मौत

Written by

in

नई दिल्लीः जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है, जिसमें एसी रिपेयरिंग के दौरान कंप्रेसर फटने से एक मैकेनिक की जान चली गई। मरने वाले की पहचान 42 वर्षीय मोहन लाल के रूप में हुई है। मोहन पिछले 25 वर्षों से एसी रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। गैस भरने के दौरान हुए जोरदार धमाके में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मुताबिक, मोहन लाल की कृष्णा नगर की राजगढ़ कॉलोनी में एक एसी रिपेयरिंग की दुकान है। बुधवार दोपहर, दुकान मालिक ने उन्हें एक एसी में गैस भरने को कहा। जैसे ही उन्होंने गैस डालनी शुरू की, अचानक कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। उसी समय, एक स्कूटी सवार व्यक्ति मोहन लाल से बातचीत कर रहा था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कृष्णा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में संदेह जताया जा रहा है कि कंप्रेसर में अधिक प्रेशर की वजह से यह विस्फोट हुआ। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही, दुकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *