Home Punjab>Amritsar आदर्श चुनाव संहिता के पहले दिन ही उड़ी Returning officer के आदेशों की धज्जियां

आदर्श चुनाव संहिता के पहले दिन ही उड़ी Returning officer के आदेशों की धज्जियां

0

जालंधर नगर निगम सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने किया स्टेशन लीव!

जालंधर(ENS): पंजाब में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श चुनाव संहिता लागू हो चुकी है। इसी के साथ जालंधर जिले के चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेष सारंगल  द्वारा चुनाव दौरान सभी अधिकारियों को स्टेशन लीव न करने के लिए सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। मगर इन आदेशों की आज पहले दिन ही जालंधर नगर निगम के तमाम विभागों के अधिकारियों द्वारा जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। 

बता दें कि जालंधर नगर निगम के अलग-अलग विभागों में तैनात अधिकारी तथा कर्मचारी दिन चढ़ते ही जालंधर में ड्यूटी करने के लिए शोरो गुल  से आते हैं। मगर जैसे ही शाम ढलते ड्यूटी खत्म होती है, तो वही अधिकारी अपने -अपने शहर को वापस लौट जाते हैं। सूत्रों अनुसार जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग, बीएंडआर ,विज्ञापन शाखा, हॉर्टिकल्चर विभाग, लाइसेंस शाखा , डाक विभाग मे करीब 50 से ज्यादा कर्मचारी अधिकारी हर रोज शाम को अपनी ड्यूटी स्टेशन छोड़कर अपने घर लौट जाते हैं। जो की जालंधर चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के निर्देशों की उल्लंघना है। 

इस मामले में एक समाज सेवी सोसाइटी द्वारा जल्द ही डिप्टी कमिशनर को शिकायत दर्ज करवाने की तयारी की जा रही है।  जिसमें जालंधर नगर निगम सहित जेडीए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट तथा तहसील विभाग के अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर स्टेशन लीव करने की जानकरी दी जाएगी। अब देखना है कि जिला चुनाव अधिकारी इस मामले को कितना गंभीरता से लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here