दो पक्षों में विवाद सुलझाने गए ASI पर हमला, मौत

Written by

in

मुंगेरः दो पक्षों का विवाद सुलझाने गए ASI संतोष कुमार पर हमला हो गया। हमला गांव वालों ने किया। जिन्हें जख्मी हालत में मुंगेर के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन के बाद पटना रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। ITC नंदलालपुर में डायल 112 को दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। ASI संतोष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वे दोनों पक्षों को समझा कर शांत कर रहे थे।

इसी दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया। संतोष कुमार भभुआ के रहने वाले हैं। वे पिछले एक साल से मुफ्फसिल थाने में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO अभिषेक आनंद समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

सबसे पहले संतोष कुमार को मुंगेर के ही एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर अयूब आलम ने बताया- ‘जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो उस वक्त उनकी हालत बेहद ही गंभीर थी। उनके ब्रेन में 7-8 जगहों पर शार्प इंजरी थी। किसी तेज धारदार हथियार से मारा गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *