तेज रफ्तार Swift Car ने 3 युवकों को कुचला, मौत

Written by

in

डूंगरपुरः तेज रफ्तार कार द्वारा 2 बाइक सवार 3 युवकों को कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा सागवाड़ा थाना क्षेत्र में पंचवटी बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात 9 बजे हुआ।

जानकारी देते हुए पोश पुत्र ईश्वरचंद्र भट्ट निवासी खड़गदा ने बताया कि शुक्रवार को वह व्यक्तिगत काम से सागवाड़ा गया था। शाम के समय वह वापस घर लौट रहा था। गलियाकोट मोड़ पर कपिल (40) पुत्र कुरिया दवे उसे मिला। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी गाड़ी से वापस खड़गदा जाने के लिए रवाना हुए थे कि गलियाकोट रोड पंचवटी बस स्टैंड से आगे ग्रीन हाउस के पास पीछे से आ रही गुजरात नंबर की एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार कपिल उछलकर दूर गिरा। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार सवार तेज रफ्तार भगाने लगे। करीब 200 मीटर आगे जाते ही कार ने एक दूसरी बाइक को भी जोरदार टक्कर मारी जिससे बाइक सवार 2 युवक नीचे गिर गए। कार भी बेकाबू होकर एक पोल से टकराकर खेतों में उतर गई। इसके बाद कार सवार मौके से भाग गए।

थानाधिकारी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार कपिल भट्ट और दूसरी बाइक पर सवार मनोज (45) पुत्र मोहन मालिवाड निवासी पादरा चाड़ोली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज के साथ बाइक पर सवार मेहुल (42) पुत्र कांतिलाल डेंडोर को गंभीर हालत में सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान मेहुल की भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *