Jalandhar News: Sekhon Grand Hotel में 2 पक्ष भिड़े, चली तलवारें

पुलिस कर्मी सहित Influencer लुभाना घायल

जालंधर, ENS: Sekhon Grand Hotel में 2 पक्षों में झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां देर रात इन्फ्लुएंसर विरेन लुभाना, पुलिस कर्मी और एडवोकेट खाना खाने के लिए होटल में गए थे। जहां होटल के बाहर कार सवार 5 युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में विरेन और भुलत्थ का रहने वाला पुलिस कर्मी हादसे में घायल हो गया। घायल इन्फ्लुएंसर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि पुलिस कर्मी का अन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की शिकायत पीड़ित ने थाना बारादरी पुलिस में दे दी है। जिसमें पीड़ित ने कहा कि हमलावार उसकी चेन और मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता देंकि इन्फ्लुएंसर विरेन लुभाना के सोशल मीडिया पर 321 फॉलोओवर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *