ASI की हत्या करने वाले आरोपियों और पुलिस में मुठभेड़, SHO समेत 5 घायल

Written by

in

मुंगेरः एएसआई संतोष कुमार के हत्यारों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इसमें थाने के SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह मुंगेर पुलिस की विशेष टीम एएसआई के हत्यारों को पकड़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान, अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप मुफ्फसिल थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमले के दौरान एक आरोपी गुड्डू यादव ने एक सिपाही का हथियार छीनने की कोशिश की और उसके सहयोगी गोलीबारी करने लगे।

पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुड्डू यादव को पैर में गोली लगी। घायल गुड्डू यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद कुछ अपराधी मौके से फरार हो गए, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।

आपको बता दें, शुक्रवार रात 8 बजे सूचना मिली कि आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे थे। इसी सूचना पर ASI संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने तेजधार हथियार से ASI पर हमला कर दिया और वह बेहोश होकर गिर गए। सहयोगी पुलिसकर्मियों ने संतोष कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज दौरान पटना में उनकी मौत हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *