Home Punjab>Ludhiana लुधियाना: बस स्टैंड पर ऑटो चालक ने की बदमाशी, पुलिस मुलाजिम को निकाली गालियां, देखे वीडियो 

लुधियाना: बस स्टैंड पर ऑटो चालक ने की बदमाशी, पुलिस मुलाजिम को निकाली गालियां, देखे वीडियो 

0

लुधियाना: बस स्टैंड पर उस समय हंगामा हो गया जब एक ऑटो चालक द्वारा सरकारी बस के ड्राइवर को सरेआम गालिया निकाली गई। इस दौरान सरकारी बीएस के चालकों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर ट्रैफिक पुलिस का मुलाजिम पहुंचा , तो ऑटो चालक ने उन्हें भी गालियां निकालनी शुरू कर दी जिससे माहौल गरमा गया । 

सरकारी बस के चालक तरसेम सिंह ने ऑटो चालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बस को स्टैंड के अंदर ले जा रहा था। इस दौरान ऑटो चालक को ऑटो आगे करने को कहा तो उसने नहीं किया। बस ड्राइवर सावधानी से बस को निकाल कर ले गया। जिसके बाद ऑटो चालक ने उसे गालिया निकालनी शुरू कर दी और उसने बीएस का शीशा  नहीं तोड़ दिया। बस चालक ने बस को सड़क पर खड़ा कर दिया , जिससे लम्बा जाम लग गया। 

ऑटो चालक ने बस ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ड्राइवर ने उसके ऑटो को साइड मार दी और उसकी डंडो से पिटाई भी कि जब उसने पुलिस को बताया तो उल्टा पुलिस मुलाजिम उसे ही बुरा भल्ला बोलने लग पड़ा। हंगामे की सुचना मिलते ही थाना 5 के प्रभारी ने मौके पर पहुँच कर बस ड्राइवर को लताड़ा और बीएस को साइड करवा  कर जाम खुलवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here