Punjab News: Scientist की मौत के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

Written by

in

मोहाली: कुछ दिन पहले सेक्टर-67 मे बाइक की पार्किंग को लेकर हुए झगडे मे Scientist की मौत गई थी। इस मामले मे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनिंदरपाल सिंह उर्फ़ मोंटी के रूप मे हुई है।

जानकारी देते हुए डीएसपी हरसिमरन सिंह ने बताया कि अभिषेक स्वर्णकार की मौत के मामले मे उक्त आरोपी को काबू किया है। आरोपी को कोर्ट मे पेश कर रिमांड लिया जायेगा। ताकि झगडे के कारण का पता लगाया जा सके।

मृतक अभिषेक का साइंस के प्रतिष्ठित जनरल साइंस में रिसर्च पेपर प्रकाशित हुआ था। वह अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में काम कर चुका था। उसकी तबीयत खराब होने की वजह से वह भारत आया था।

वही घटना के समय मौके पर लोगो ने बताया था कि मोंटी वैज्ञानिक अभिषेक को जमीन पर लेटाकर पीट रहा था। जिसके बाद वह बेहोश हो गया और अस्पताल मे डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वैज्ञानिक की हाल ही मे किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *