होशियारपुरः नशे के खिलाफ ऑपरेशन कासो के तहत पुलिस की रेड, देखें वीडियो

होशियारपुर/अनिकेतः पंजाब भर में ऑपरेशन कासो के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया है। इस दौरान राज्य भर में नशा बिकने वाले इलाकों में पुलिस ने रेड की। वहीं होशियारपुर में पुलिस ने 10 टीमें बनाकर मोहल्ला बहादुर पुर को सील किया। इस दौरान करीब 200 पुलिस मुलाजिम मौजूद रहे। इस मौके पर डीएसपी अनिल भनोट, डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये अभियान डीजीपी गौरव यादव और एसएसपी होशियारपुर के दिशा निर्देशो पर चलाया जा रहा है। इस दौरान नशा स्मगलर्स के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *