Night Club में लगी भीषण आग, 51 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Written by

in

नई दिल्ली : उत्तर मैसेडोनिया के पूर्वी शहर कोकानी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पर रविवार तड़के सुबह एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आग देर रात 2:35 बजे एक स्थानीय पॉप ग्रुप के कॉन्सर्ट के दौरान लगी।
आंतरिक मंत्री पंचे तोशकोवस्की ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि क्लब में जाने वाले लोगों ने आतिशबाजी का इस्तेमाल किया जिससे छत में आग लग गई।नाइट क्लब में किस वजह से आग लगी इसको लेकर कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। आग लगने के कारण क्लब के अंदर अफरा-तफरी मच गई है। आग लगने के बाद क्लब के भीतर युवा धुएं के बीच से भाग रहे थे, साथ में अन्य कई लोग सभी से जल्द से जल्द बाहर निकलने के लिए कह रहे थे।
इस हादसे पर उत्तरी मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ह्रीस्टिजान मिकोस्की ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैसेडोनिया के लिए यह एक कठिन और बहुत दुखद दिन है। इतने सारे युवा लोगों की जान जाना अपूरणीय है और परिवारों, प्रियजनों और दोस्तों का दर्द अथाह है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *