प्रदेश में माफिया-राज और गन कल्चर से आमजन में पसरा डर और भय: सुमीत शर्मा

Written by

in

प्रदेश क़ी कानून व्यवस्था व्यवस्था परिवर्तन के चलते हुई ध्वस्त

ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश भाजपा सचिव एवं संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने आज यहाँ उपस्थित मंडल कार्यकर्ताओं क़ो सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की आपसी खींचतान में जहाँ अभी तक प्रदेश की जनता पिस रही है वहीं अब तो जन प्रतिनिधि, पूर्व विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा इस खींचातानी के कारण प्रदेश की क़ानून व्यवस्था, व्यवस्था परिवर्तन के राज में ध्वस्त होती जा रही है। खनन माफिया, भू माफिया, वन माफिया, ट्रांसफर माफिया सहित अब तो रंगदारी और गन कल्चर भी प्रदेश में पाँव पसारता हुआ प्रतीत हो रहा है और आये दिन मर्डर, किडनैपिंग और महिला अत्याचार बेधड़क बढ़ते जा रहे है।

उन्होंने कहा कानून क़ी ध्वस्त हुई व्यवस्था प्रदेश मुख्यमंत्री, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस के विधायक, कांग्रेस के मंत्री इत्यादि सभी की आपसी खींचतानी से ग्रस्त है। जिसके कारण जनता के स्वाभाविक होने वाले काम प्रशासनिक अधिकारियों की नीरसता के कारण नहीं हो रहे वहीं लचर क़ानून व्यवस्था के चलते आज प्रदेशवासी डर के साये में जीने क़ो मजबूर हैँ और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ऐसे हमलों से चिंताग्रस्त व परेशान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार का आर्थिक कुप्रबंधन भी ऐसे लूटमार और हमलों के लिए ज़िम्मेदार है।वर्तमान सरकार प्रति वर्ष एक लाख रोज़गार की बात करके सत्ता में आई थी लेकिन गलत नीतियों के कारण रोज़गार देने में असफल हो रही सरकार के कारण आज की युवा पीढ़ी नशाखोरी और ऐसे कुकृत्य में शामिल हो रही है जिससे देवभूमि प्रदेश क़ो राष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार होना पड़ रहा है।

कांग्रेस के नेताओं द्वारा की गयी झूठी घोषणाओं के चलते आज प्रदेश का ऋण एक लाख करोड़ से ऊपर चला गया है जिससे प्रदेश में स्वरोज़गार, पर्यटन और स्थानीय रोज़गार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहें हैँ। सुमीत ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व सिर्फ अपने दोस्तों के ऊपर बहुत मेहरबानियां कर रहा है जिनका आर्थिक बोझ प्रदेश के युवाओं पर हो रहा है। दोस्तों को बड़े-बड़े ओहदे दे दिए हैं, अनेको के पास तो बिना जीते कैबिनेट रैंक भी है पर उनका बोझ सरकार पर कितना है उससे भी कांग्रेस नेताओं संग आमजन भी परेशान है।

पेंशनर क़ो पेंशन तय सीमा में नहीं मिल रही, बिजली बोर्ड कर्मी हड़ताल पर हैँ वहीं आउटसोर्स कर्मियों क़ो भी अपने आर्थिक अधिकारों के लिए अन्य कर्मियों संग जूझना पड़ रहा है। सुमीत ने कहा प्रदेश सरकार को 3 साल पूरे होने जा रहा हैं और उनकी नाकामियों का जिक्र घर घर जा कर करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक देविंदर भुट्टो, मंडल अध्यक्ष राजिंदर मलागढ़, राज कुमार वर्मा, जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,वीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य इत्यादि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *