Punjab News: 2 पेट्रोल पंप और एक शैलर से नगदी लेकर चोर फरार, कर्मियों से की मारपीट, देखें वीडियो

Written by

in

3 दिन में 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके चोर

मोगाः जिले में चोरी और लूट की घटनाएं कम नहीं हो रही। बदमाश 3 दिन में चोरी की 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। देर रात भी 2 पेट्रोल पंप और एक शेलर को निशाना बनाया गया। एक पेट्रोल पंप पर आज तड़के करीब चार बजे आध दर्जन से अधिक बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ की गई और कर्मचारियों से मारपीट कर 65 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। गांव घोलिया स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारी अभिमन्यु ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे के करीब 8 से 10 अज्ञात व्यक्ति आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। अभिमन्यु ने बताया कि अज्ञात हमलावर 65 हजार रुपए ले गए। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कर्मचारी ने बताया कि उसने तुरंत मामले की जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक को दी। इसके अलावा मनुके स्थित पेट्रोल पंप के मालिक परमजीत सिंह ने कहा के मुझे मेरे मुलाजिम ने बताया कि पेट्रोल पंप पर 4 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद वह अपने भाई को लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा और देखा कि पेट्रोल पंप की तोड़फोड़ की हुई थी। पेट्रोल पंप के गल्ले से 9500 रुपए भी हमलावर ले गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। 3 दिनों में बाघापुराना में 5 से 6 चोरियों हुई है। वहीं डीएसपी जोरा सिंह का कहना है हमारी पार्टियां उन चोरों को पकड़ने के लिए लगी हुई है और जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *