विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने देर रात थानाकलां अस्पताल में जानी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

बंगाणा रेस्ट हाउस में रविवार सुनी जनसमस्याएं , अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश 

ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो  ने शनिवार देर रात थानाकलां अस्पताल में दविश देकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को जांचा और मरीजों का हालचाल जाना। वहीं ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य स्टाफ से जानकारी और रिपोर्ट तलब की व अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में सुक्खू सरकार है। और सरकार व्यवस्था परिवर्तन की ओर अग्रसर है।  कुटलैहड विस क्षेत्र में जो अस्पतालों को रैफर अस्पताल के नाम से जाना जाता था। अब ऐसा नहीं होगा।

हर वीमार का ईलाज अव कुटलैहड के अस्पतालों में ही होगा। सरकार बनते ही हमने कुटलैहड़ के सिबिल अस्पताल बंगाणा में स्वास्थ्य अधिकारियों एवं अन्य स्टाफ से बैठक करके उन्हें कड़े निर्देश दिए है। कि कुटलैहड़ की जनता को बंगाणा, थानाकलां, लठियानी, रायपुर अस्पतालों में जनता को बेहतर सुविधा मिले। ओर जनता की कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए। 

वहीं विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राविवार को रेस्ट हॉउस बंगाणा में जनता की जनसमस्याओं को सुना। और सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को हल करने के आदेश दिए। भुटटो ने कहा कि जनता हमारे लिए देव तुल्य है। और हमने पहले दिन ही तय कर दिया था। कि बिना किसी राजनीति द्वेष भाव या फिर बदले की भावना से कोई काम नहीं होगा।

जल शक्ति विभाग को आदेश ,गर्मियों में जनता को न आये पानी की समस्या

विधायक भुट्टो ने उपमंडल बंगाणा के जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि गर्मियो का मौसम आ रहा है। जल शक्ति विभाग के अधिकारी फील्ड में जाकर वाटर गार्ड व अन्य कर्मचारियों को आदेश दें कि कुटलैहड़ की जनता के लिए पानी की सप्लाई सुचारू रुप में होनी चाहिए। किसी भी गांव घर से पानी की समस्या की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द 60 करोड़ की पेयजल योजना सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से कुटलैहड़ को मिली है। उसका जल्द ही शिलान्यास होगा। उसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। इस मौके पर राज्य रेडक्रॉस के संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, कुटलैहड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव अजय शर्मा, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *