वाहन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वत लेता STA कर्मी गिरफ्तार

चंडीगढ़ः विजिलेंस के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कर्मी को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (STA) कर्मी बलविंदर सिंह को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, बलविंदर सिंह एक टैक्सी ड्राइवर की B-4 व्हीकल की रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

आरोपी कर्मी 40 हजार रिश्वत के रूप में ले चुका था और 10 हजार रुपए रिश्वत लेते उसे दबोचा गया है। विजिलेंस ने आरोपी कर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी विजिलेंस और इंस्पेक्टर रणजोध सिंह की अगुआई में यह कार्रवाई की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *