फतेहपुर में महिलाओं को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी

ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति के सौजन्य से आज ऊना ब्लाॅक की ग्राम पंचायत फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मंे एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का अध्यक्षता न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, कोर्ट नंबर 2 गीतिका यादव ने की।कार्यक्रम में अपने संबोधन में न्यायिक दंडाधिकारी गीतिका यादव ने महिला प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कानून के तहत महिलाओं को बराबर के अधिकार प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए कई अलग कानून भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होना चाहिए। साथ ही महिलाओं को अपने कर्तव्यों का भी समुचित निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ यदि कोई अत्याचार होता है तो उनकी सहायता के लिए निशुल्क कानूनी सहायता का प्रावधान किया गया है।

इस मौके पर रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता ख्याति यादव  तथा पूजा बग्गा ने भी महिलाओं के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों बारे जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान विजय कुमार, महिलामंडल प्रधान निशा देवी, समस्त वार्ड सदस्य, अजय, रेणू, जोगिन्द्र, सीमा, शांति, पुलिस विभाग के कर्मचारी सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *