7 मंजिला इमारत में हुआ ब्लास्ट, 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

ढाका : बांग्लादेश के ढाका से एक बुरी खबर सामने आई है यहां 7 मंजिला इमारत में हुए धमाके के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिल रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका गुलिस्तान इलाके में हुआ। धमाका आज शाम 4 बजे के करीब हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायल लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ब्लास्ट हुआ। धमाके के कारण के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर घायलों का हॉस्पिटल की इमरजेंसी यूनिट में इलाज चल रहा है। जिस इमारत में यह विस्फोट हुआ उसके निचले फ्लोर पर सैनिटरी प्रोडक्ट्स के कई स्टोर हैं। इसके बगल में BRAC बैंक की ब्रांच भी स्थित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट के चलते सड़क के पास खड़ी एक बस को भी नुकसान पहुंचा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *