जालंधर: मोटरसाइकिल पर हुल्लड़बाजी कर होली खेल रहे युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, देखें वीडियो 

जालंधर, वरुण/हर्ष : महानगर में होली के त्योहार को लेकर पुलिस मुस्तैद है और मोटरसाइकिल पर सवार होकर होली खेलने समय युवक हुल्लड़बाजी करते हैं इसलिए पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है।

नाकेबंदी के दौरान हुल्लड़ बाजी को बढ़ावा देने वाले युवकों को पुलिस ने रोककर चालान भी किए और उन्हें प्यार से समझाया कि किसी के आते जाते आंखों में रंग ना डालें ताकि किसी का कोई नुकसान हो सके। भगत सिंह चौक पर लगे पुलिस नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों को देखकर पीछे से ही भागते हुए नजर आए और कुछ युवक पुलिस के हत्थे चढ़े जिनके चालान भी किया गए।

थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशों के अनुसार कानून नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए यह नाका लगाया गया है अगर कोई कानून की उल्लंघना करता पाया जा रहा है उस पर कार्रवाई अवश्य की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *