चंडीगढ़ः जगह-जगह की गई नाकेबंदी, शरारती अनसरों पर पुलिस ने कसी नकेल, देखे वीडियो

चंडीगढ़ः होली के त्योहार के चलते हुए पुलिस चोकस हो गई है, वह जगह-जगह नाकेबंदी करके शरारती अनसरों पर नकेल कस रही है ताकि कोई अनसुखावीं घटना ना घटित हो। नाकेबंदी के चलते हुए सेक्टर 45-46 डिवाइडिंग रोड पर नाके के दौरान एक युवक रॉन्ग साइड से गाड़ी लेकर जा रहा था, उसे चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से रोका और उसका चालान भी काटा, हालांकि उस कार चालक ने ना तो शराब पी रखी थी और उसके गाड़ी के दस्तावेज भी पूरे थे लेकिन नाका देखकर वह घबरा गया और वहां से उल्टी दिशा में अपनी गाड़ी को भगाने लगा तो पुलिस ने आगे जाकर उसे रोक कर उसका चलान काट दिया।

इस पूरे मामले पर ड्यूटी अफसर ने जानकारी देते हुऐ बताया कि चंडीगढ ओर मोहाली में जगह-जगह नाकेबंदी की गई है ओर शरारती अनसरों पर पुलिस नकेल कस रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *