पंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी को एयरपोर्ट पर किया गया डिटेन, जाने मामला

चंडीगढ़ः वारिस पंजाब डे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सहयोगी गुरिंदरपाल औजला को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर डिटेन किया गया है। बताया जा रहा है कि वह अमृतपाल सिंह का सोशल मीडिया हैंडल करता था। उसे हथियार दिखाने के मामले में में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि गुरिंदरपाल औजला ने पिछले दिनों हथियारों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं, जिसके बाद जालंधर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार वह एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन के लिए रवाना होने वाला था। पुलिस ने गुरिंदर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। जिसके चलते इसे विदेश जाने से रोका गया। आव्रजन अधिकारियों ने पहले मामले को स्थानीय पुलिस के ध्यान में लाया और फिर जालंधर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद गुरिंदर सिंह को जालंधर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *