जालंधरः अवैध पिस्तौल और 6 जिंदा रौंद सहित एक गिरफ्तार

जालंधर/हर्ष कुमारः थाना दो की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और 6 जिंदा रौंद बरामद किए है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रोहित कुमार पुत्र मदनलाल निवासी टीवी सेंटर, नकोदर चौक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गाजी गुल्ला चौक के पास मौजूद थे, तभी उसी दौरान अंडर ब्रिज की तरफ से आ रहा रोहित पुलिस को देख कर घबरा गया और पीछे भागने की कोशिश करने लगा।

मौके पर तैनात एसआई गुरनाम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 6 जिंदा रौंद बरामद कर आरोपी के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना 2 की पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह खुलासा हो सके कि यह हथियार कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *