बंगाणा की ढयुंगली पंचायत से दो बच्चों की मां लापता

ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत ढियुंगली के गांव देहन से 2 बच्चों की मां लापता है। बंगाणा थाने में दी शिकायत में पति संजीव कुमार ने लिखा है कि उसकी पत्नी प्रियंका शर्मा 16 नबम्बर को बिना बताए घर से लापता हो गई थी। लापता होने के बाद उसने अपने ससुराल में सपर्क किया तो पता चला कि वह अपने मायके चली गई है।

11 जनवरी तक उससे फोन पर बात होती रही और वह उसे घर वापसी के लिए मनाता रहा। मगर वह नहीं मानी। संजीव ने आगे बताया है कि 13 जनवरी को प्रियंका का फोन बंद हो जाता है। ससुराल वालों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह दवा लेने अस्पताल गई थी मगर लौटकर घर नहीं पहुंची है। संजीव का कहना है कि उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं।

16 नवम्बर, 2022 को घर से जाने पर भी उसने बंगाणा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मगर मायके में होने के चलते शिकायत वापस ले ली गई थी। अब मायके से भी वह कहीं चली गई है इसलिए उसने पुलिस से पत्नी को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। बंगाणा पुलिस थाने के एसएचओ बाबू राम ने बताया कि हमें महिला के गायब होने की शिकायत मिली है और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *