पंजाब: पूर्व MP के बेटे के घर पर हमलावरों ने चलाई गोलियां

तरनतारन : पूर्व एमपी प्रेम सिंह लालपुरा के बेटे के घर पर हमलावरों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने 6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान व तलाश करने में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दलजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह लालपुरा पूर्व एमपी निवासी तरनतारन ने पुलिस को बताया कि रात को सभी परिजन खाना खाने के बाद सो गए थे। जब वह सुबह उठा तो देखा कि घर के मेन गेट के पास 32 बोर पिस्तौल के 5 खोल पड़े थे। तब उसने अपने घर के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो फुटेज में दिखाई दिया कि देर रात मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात व्यक्ति घर के पास पहुंचे जो घर पर पिस्तौल से फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

थाने के एएसआई मुखत्यार सिंह  ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरभेज सिंह उर्फ कालू पुत्र जोगा सिंह, जोबनजीत सिंह पुत्र सुखचैन सिंह, निशान सिंह उर्फ काली पुत्र हरजिंद्र सिंह, जैमल सिंह पुत्र परगट सिंह सभी निवासी कंग व 2 अज्ञात व्यक्तियों ने अपने-अपने हथियारों से हवाई फायरिंग की है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *