5 ग्राम हेरोइन सहित दो गिरफ्तार

जालंधर/हर्षः  थाना लाबड़ा लफड़ा की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की है गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र संतोष सिंह निवासी ललियां कला और कुलविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम नाकेबंदी के दौरान बस अड्डा रामपुर ललियां मौजूद थी उसी दौरान एक कार में सवार दो नौजवान पुलिस को देख कर पीछे भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों ने रोककर जब उनकी तलाशी ली तो गाड़ी के डैशबोर्ड से 5 ग्राम हेरोइन बरामद कर आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *