जालन्धर से बड़ी खबरः विजीलैंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेता एक और अधिकारी दबोचा, केस दर्ज

जालंधर/अनिल वर्मा/वरुण। विजीलैंस विभाग ने फगवाड़ा में तैनात पटवारी प्रवीन कुमार को 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में दबोचा है। जानकारी अनुसार उक्त पटवारी के खिलाफ एनआरआई महिला ने मुखयमंत्री के पोर्टल पर शिकायत भेजी थी कि पटवारी प्रवीन कुमार पति की मौत के बाद मकान का इंतकाल करवाने और नाम की दुरुस्ती कराने के बदले 15,000 रुपये मांगे हैं। उक्त पटवारी पहले ही 25 हजार रुपये ले चुका है। जांच के बाद आरोप पाए जाने पर उक्त कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ने थाना जालंधर में केस दर्ज करवाया है। आरोपी को आज जालन्धर अदालत में पेश किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *