बड़ी खबरः मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलें, एक और मामला हुआ दर्ज

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली सरकार की ‘फीडबैक यूनिट’ में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है। जासूसी मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, फीडबैक यूनिट केस में सिसोदिया समेत 6 लोगों के खिलाफ केस रजिस्टर हुआ है। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया था।

सिसोदिया के अलावा जिन 5 अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ है उनमें तत्कालीन विजिलेंस सेक्रेटरी सुकेश कुमार जैन, रिटायर्ड डीआईजी, सीआईएसएफ एंड स्पेशल एडवाइजर टू सीएम एंड जॉइंट डायरेक्टर फीडबैक यूनिट, रिटायर्ड जॉइंट डिप्टी डायरेक्टर प्रदीप कुमार पुंज (डिप्टी डायरेक्टर FBU), रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट CISF  सतीश खेत्रपाल (फीड बैक अफसर), गोपाल मोहन (दिल्ली सीएम के एडवाइजर) और एक अन्य नाम शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *