पत्नी को गाने सुनना पड़ा महंगा! पति ने सिर पर मारा सिलंडर, हुई मौत

राजस्थान : उदयपुर शहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां पत्नी के गाने सुनने से भड़के पति ने आपनी पत्नी के सिर में सिलेंडर मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। यह घटना उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में की है, बताया जा जा रहा है कि पत्नी के कमरे में लेटकर मोबाइल पर गाना सुनने से पति इतना नाराज हुआ कि उसने सिलेंडर उठाकर सिर पर मार दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद 18 घंटे तक पति अपनी पत्नी के पास ही लेटा रहा। जब बाहर बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद यह सारा मामला सामने आया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पति ने हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार करते हुए पुलिस के सामने इस पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है।

थानाधिकारी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ का रहने वाला आरोपी पति एक माह पहले ही सोनू सुथार से नाता शादी की थी। बाबूलाल सुथारी का काम करता था और सविना थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। आगे उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने थाने पर सूचना दी कि बाबूलाल और उसकी पत्नी कल शाम से घर के अंदर है और सुबह बाहर नहीं निकले। घर के अंदर से काफी बदबू भी आ रही है। पुलिस पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में काफी खून था। महिला का सिर फटा था और उसका पति अचेत पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पति को उठाया और हॉस्पिटल भेजा। वहीं, महिला के शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया। दरअसल, पत्नी की हत्या का बाद इस शख्स ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसने अपना गला कटर से काट लिया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *