जालंधरः प्रशासन का बड़ा एक्शन, इंटरनेट के बाद ये सर्विस भी हुई बंद 

इस जिले में धारा 144 लागू

जालंधर/वरुणः अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस की मदद के लिए अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं गृह मंत्रालय लगातार पंजाब सरकार के संपर्क में है। वहीं पंजाब की वर्तमान स्थिति को देखते हुए फाजिल्का और मुक्तसर साहिब में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं 19 मार्च को होने वाला खालसा वहीर प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल सिंह पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगाया जा सकता है। पंजाब में इन जिलों में धारा 144 31 मार्च तक लागू रहेगी।

हाल ही में पूरे पंजाब में मोबाइल इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई थी। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंटरनेट के बाद अब एसएमएस और डोंगल सर्विस भी बंद कर दी गई है। बता दें, सरकार की ओर से इतना बड़ा फैसला लेने के पीछे का उद्देश्य राज्य का माहौल खराब होने से बचाना है। इसके अलावा पंजाब पुलिस ने आम जनता को शांति बनाए रखने को कहा है।

बता दें कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर के देहात इलाके के महितपुर को चुना गया, जहां से अमृतपाल सिंह ने अपने काफिले के साथ निकलना था। महितपुर में पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ अमृतपाल सिंह के काफिले को घेर लिया। इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए जालंधर देहात के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह व मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन को कमान सौंपी गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *