दो भाइयों के घर घुसे चोर, 18 तोले सोना, नकदी चोरी 

ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऊना टाहलीवाल,संतोषगढ़ रोड पर कई गांवों में चोरियों की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें चोरों ने कई घरों को निशाना बना कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। बीती रात नंगड़ा गांव निवासी दो सगे भाइयों के घरों में ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 18 तोले सोना और हजारों रुपए चोरी कर लिए।बीती रात दोनों भाई अपने परिवारों के साथ घर से बाहर गए थे। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से नुक्सान की जानकारी ली।   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चोरियों की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है जिन पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना होगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *