पंजाब से बड़ी ख़बरः विदेश से अमृतपाल सिंह का करीबी गिरफ्तार

चंडीगढ़ः भगोड़े अमृतपाल को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस द्वारा उनके समर्थकों को हिरासत में लिया जा रहा है। वहीं अब मिली जानकारी के मुताबिक लंदन में अमृतपाल के एक साथी को गिरप्तार किया गया है। काबू किए व्यक्ति की पहचान अवतार सिंह खंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल के करीबी परमजीत सिंह पम्मा के साथ अवतार सिंह खंडा के संबंध हैं, जिसके चलते पुलिस ने अवतार सिंह पर शिकंजा कस कर हिरासत में लिया है।

बता देंकि आज ही आईजी सुखचैन सिंह गिल ने अमृतपाल के वेश बदल कर भागने का खुलासा किया था। जिसमें आईजी ने बताया कि नंगल अंबिया गांव के एक गुरुद्वारे में अमृतपाल रूका था। आईजी ने बताया कि अमृतपाल सिंह ने सुखदीप और गौरव के साथ वहां पर खाना खाया था और वहीं पर सुखदीप और गौरव ने अमृतपाल को बाइक मुहैया करवाई थी। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया। हालांकि अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *