Punjab News: मिनी बस की चपेट में आने से पोस्ट ऑफिस कर्मी की मौत, चालक फरार

Written by

in

लुधियानाः जिले में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां बस की चपेट में आने से पोस्ट आफिस के कर्मी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार मिनी बस चालक बस छोड़कर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान जसदेव सिंह के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस को जानकारी देते हुए मृतक जसदेव सिंह के बेटे सिमरनजीत सिंह ने कहा कि वह अपने पिता को J.R.S.S पोस्ट आफिस गांव सुनैत में अपनी एक्टिवा पर सवार होकर डयूटी पर जा रहे थे। सिमरनजीत मुताबिक वह पिता के पीछे ही बाइक पर आ रहा था। जैसे ही वह ग्रेवाल पंप से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक लाल रंग की मिनी बस नंबर PB 10DE-2719 आई।

बस के ड्राइवर गुरदेव सिंह ने अपनी तेजरफ्तारी और लापरवाही के चलते उसके पिता को जोरदार टक्कर मारी। जिस कारण उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पता चला है कि सिर पर अंदरुनी चोट लगने के कारण मौत हुई है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। आरोपी मौके से बस छोड़ कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह निवासी गांव चीमा हठूर हाल निवासी सरपंच टिब्बा कालोनी थाना जमालपुर के रुप में हुई। थाना मोती नगर की पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *