पंजाबः इस जिले में अमृतपाल सिंह की नई CCTV आई सामने

पटियालाः खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वह शहर दर शहर अपना ठिकाना बदल रहा है। वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल की एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक ये फुटेज पटियाला की है। ये फुटेज एक महिला के घर के पास की है, यहां पर उसे एक एक्टिवा प्रोवाइड कराई गई थी। सीवीटीवी फुटेज में अमृतपाल सिंह फोन पर बात करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। नई सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि अमृतपाल एक घर से निकलता है। इसके बाद वह कहीं जाता है और फिर लौटकर आ जाता है।

इस दौरान वह फोन पर टहल-टहलकर आराम से बात कर रहा है। पुलिस अमृतपाल की तलाशी में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। उसके बारे में लगातार कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इससे पहले वह पुलिस से बचने के लिए हरियाणा पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि वह उत्तराखंड भाग गया। अमृतपाल को लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, धर्मनगरी हरिद्वार के इंटरस्टेट बॉर्डर्स पर भी पुलिस ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *