बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह को लेकर बॉर्डर पर बढ़ाई गई सख्ती, पंजाब नंबर गाड़ियों की चैकिंग जारी, देखें वीडियो

अमृतसरः खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। आज जहां सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि अमृतपाल सिंह दरबार साहिब में सरेंडर कर सकता है। वहीं अमृतपाल सिंह को लकेर हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर पर भी हरियाणा पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि अमृतपा सिंह पंजाब में ही है। ऐसे में पंजाब में एंट्री करने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि, अंबाला पुलिस के डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने इसे रूटीन की इंटरस्टेट चेकिंग बताया है। उनका कहना है कि पुलिस संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। अगर कोई दिखाई देता है तो पुलिस उसे पूछताछ करती है।

शंभू बार्डर पर अंबाला डीएसपी जोगिंदर शर्मा, सीआईए और सदर थाना प्रभारी यशदीप सिंह समेत भारी पुलिस बल हथियारों से लेस होकर तैनात है। पंजाब में एंट्री करने वाले वाहनों की विशेष जांच की जा रही है। इन्क्वायरी के बाद ही पंजाब में एंट्री दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। देर रात होशियारपुर में 4 जिलों की पुलिस के 700 कर्मियों ने गांव मरनाईया को सील कर कई घरों की तालाशी ली गई। इसके बाद आज सुबह भी होशियारपुर सहित फगवाड़ा में कई घरों की तालाशी ली गई। वहीं अमृतसर को छावनी में तबदील कर दिया गया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *