पंजाबः Amritpal Singh को लेकर पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी

चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है। बीते 2 दिन में अमृतपाल सिंह ने 2 वीडियो और एक ऑडियो वायरल किया। जिसके बाद साफ हो गया है कि अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं अमृतपाल सिंह की तालाश के साथ पुलिस एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी की तालाश में भी जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि होशियारपुर से बरामद की गई इनोवा कार के बाद कार सवार चारों व्यक्ति सफेद रंग की स्विफट कार में फरार हो गए थे।

जिसके बाद पुलिस उस गाड़ी की तालाश में जुटी हुई है। वहीं अमृतपाल के दो दिनों में लगातार वीडियो और ऑडियो जारी होने के बाद पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों ने अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही पुलिस की टीम को आदेश दिया है कि अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत की तलाश करो लेकिन हथियार का इस्तेमाल न करें। ऐसा कोई कदम न उठाया जाए, जिससे अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत सिंह को चोट लगे। इससे पंजाब में हालात खराब हो सकते हैं। जांच में सामने आया है कि अमृतपाल सिंह को उत्तराखंड से पंजाब छोड़ने दो युवक आए थे जिनकी उम्र 30 साल के करीब है। उनकी तलाश की जा रही है। एक हरियाणा नंबर की गाड़ी की भी तलाश है। यह गाड़ी अमृतपाल सिंह के काफिले में थी। मगर वह अचानक से गायब हो गई।

यह भी पता चला है कि अमृतपाल सिंह होशियारपुर व कपूरथला इलाके से निकल चुका है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के काफिले में तीन वाहन थे। इन्हें कपूरथला के इलाके में देखा गया था। अमृतपाल सिंह होशियारपुर में दीवार फांदकर निकल गया था। वहां से पपलप्रीत सिंह व अमृतपाल सिंह दोनों अलग हो गए जबकि उत्तराखंड के दोनों युवक कहीं और निकल गए हैं। अमृतपाल सिंह उत्तराखंड से बहुत आसानी से पंजाब में वापस आ गया और यहां आकर कपूरथला व होशियारपुर में रुका। उसने हाईवे छोड़ गांवों का मार्ग अपनाया था। उत्तराखंड से अमृतपाल सिंह जिस गाड़ी में सवार होकर आया था, उस पर कार सेवा लिखा था। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *