ऊना/सुशील पंडित: ऊना की एक महिला तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर में ऊना की ही रहने वाली बलजीत कौर पत्नी दर्शन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार को वह घर के पास खड़ी थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक चालक सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को सीधी टक्कर मार देता है। टक्कर से महिला को कई चोटें आई हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply