जालंधरः फैक्टरी में व्यक्ति को बंधी बनाकर लाखों रुपए और गहने लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर, वरुण/हर्षः प्लास्टिक स्क्रैप फैक्ट्री में व्यक्ति को बंधी बनाकर हथियारों के बल पर लाखों रुपए और गहने लूटने का मामला सामने आया है। यह घटना जंडियाला गुरु के नजदीक गांव जानिया में हुई है। फैक्ट्री के मालिक जो कि राजस्थान से पिछले काफी समय से यहा पर कारोबार कर रहे हैं। फैक्ट्री के ऊपर ही उनकी रिहायश है। वह अपने परिवारिक प्रोग्राम के कारण पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ राजस्थान गए हुए थे। फैक्ट्री मालिक का साला जो कि इस फैक्ट्री में ही काम कर रहा था। 4 अज्ञात लुटेरों ने  फैक्ट्री की दीवार फांद कर उसके साथ पहले तो मारपीट की, इसके बाद उसे बंदी बनाकर तेजधार हथियार के बल पर कैश और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

वहीं मामले के जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज एसआई रघबीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के साले सूराराम द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के मुताबिक अलमारी में लगभग 4 लाख 94000 कैश, 24 तोले सोना, 2 किलो चांदी लेकर अज्ञात लुटेरे फरार हो गए। जंडियाला पुलिस के साथ घटना स्थल पर डीएसपी कुलदीप सिंह पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने वहीं आसपास लगे सीसीटीवी की चेकिंग शुरू दी है। डीसएपी ने कहा कि जंडियाला गुरु थाने में अज्ञात 4 लोगों पर मामला दर्ज करके लुटेरों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *