पंजाबः पूर्व CM चन्नी के रिश्तेदार पर पत्थर-ईटों से हमला, देखें CCTV

मोहालीः पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार पर हमला होने खबर सामने आई है। मामला डेराबस्सी के अमलाला गांव का है, जहां गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर पत्थर-ईटों से हमला कर दिया। इस हमले में 70 वर्षीय महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में घायल बुजुर्ग महिला धर्म कौर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की बहू की दादी हैं। वहीं हमले में बुजुर्ग महिला की ननद का बेटा भी घायल है।

अस्पताल में भर्ती धर्म कौर ने बताया कि बीती शाम वह अपने दो बेटों, बहू और ननद के बेटे के साथ घर पर थी। इसी दौरान गली से गुजर रहे उसके चचेरे भाई-बहनों की बिना बात उसके लड़के से कहासुनी शुरू कर दी। उसका बेटा जान बचाकर घर आया तो दूसरे पक्ष ने उसके घर पर हमला कर दिया। दरवाजा बंद होने के कारण हमलावरों ने घर के अंदर-ईंटों से हमला किया है। इस हमले में बुजुर्ग और उनकी ननद का बेटा हरनेक सिंह भी घायल हुआ है। उन्होंने कहा कि हमले की पूरी घटना घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इससे साफ पता चलता है कि करीब एक दर्जन लोगों ने घर पर हमला किया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *