Punjab News: हमलावारों ने शराब के ठेके पर फेंका पेट्रोल बम, चलाई गोलियां, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः जिले में थाना मजीठा के तहत आते फतेहगढ़ चूड़िया रोड स्थित बाजवा अस्पताल के नजदीक रात नौ बजे शराब के ठेके पर बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंका और फायरिंग भी की। घटना के दौरान हमलावरों के पिस्टल की मैगजीन गिर गई। जानकारी मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल पर पुलिस को गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने मैगजीन को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे। ठेके के मैनेजर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 9 बजे बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने एक बोतल को आग लगाकर ठेके की तरफ फेंक दी। स्टाफ ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इतने में ही हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं।

इसी दौरान आरोपियों की पिस्टल की मैगजीन भी वहीं गिर गई। ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने उसे उठा लिया और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें सौंप दी। मैनेजर ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके ही कारिंदों को थाने ले गई और बयान कलमबद्ध करवाने को कहा। घटना को लेकर डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इतना ही नहीं पेट्रोल बम के भी कोई सुराग नहीं मिले हैं। जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा, उसके तहत ही कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *