विधायक भुट्टो ने बिधानसभा में उठाया गोबिंद सागर झील में मत्स्य उत्पादन का मुद्दा

करोड़ों का बीज डालने पर क्यों नहीं 4 वर्षों से हो रहा झील में मछली उत्पादन, जांच हो: भुट्टो 

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान अपने क्षेत्र में मछुआरों से संबंधित विषय को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में पूर्व सरकार द्वारा करोड़ों रूपए का मछली का बीज गोबिंद सागर झील में डाला गया लेकिन मछली उत्पादन लगातार कम होता गया । करोड़ों रूपए का मछली का बीज गोबिंद सागर झील में डालने के बावजूद भी मछली उत्पादन कम होने की निष्पक्ष जांच करवाए जाने की मांग की और जो भी दोषी पाया जाए उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग भी रखी।

भुट्टो ने कहा कि गोबिंद सागर झील से उपमंडल बंगाणा के 300 परिवारों को रोजगार मिलता है। और हर वर्ष झील से करोड़ो का मत्स्य व्यापार होता आया है। लेकिन बीते 4 वर्षों से गोबिंद सागर झील में करोड़ो का बीज डालने के बाद झील में मत्स्य व्यापार जीरो पर क्यों पहुंचा है। क्या कागजों में ही झील में मत्स्य बीज डाला जाता रहा है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। विधायक ने सदन में कहा कि पूर्व भाजपा सरकार हर समय स्वरोजगार का चालीसा पड़ती रही। लेकिन झील के साथ रोजी रोटी कमाने बाले 300 परिवारों के साथ क्यों छल हुआ। इसकी जांच होनी चाहिए।  कुटलैहड़ के लठियानी, मंदली, बीहडू ,रायपुर, प्रोइया ,भाखड़ा के करीब 300 मछुआरे जाल लगाकर रोजी रोटी कमाते है। और सैकड़ो खोखे ओर दुकान लगाकर परिवार का निर्वाहन करते है। लेकिन बीते 3,4 बर्षो से न तो झील में मछली का ब्यापार हो रहा है। और न ही मछली झील मे मिल रही है और अगर कागजों में देखा जाए तो पिछले 4 बर्षो से करोड़ो रुपयों की लागत से झील में बीज डाला गया है। 

विधायक भुट्टो का करता हूं समर्थन,होगी उचित जांच:मुकेश अग्निहोत्री

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कुटलैहड़ से विधायक देवेन्द्र भुट्टो के बिधानसभा में उठाए गए प्रश्न का समर्थन करते हुए कहा कि कुटलैहड़ की गोबिंद सागर झील में करोड़ो की लागत से बीज डालने के बाद बीते 4 बर्षो से मत्स्य ब्यापार क्यों नहीं है। इसकी पुख्ता से जांच होगी। और जो भी दोषी होगा। उस पर कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी परदर्शता से काम कर रही है। और हर घोटाले की उचित जांच की जाएगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *