टेम्पो ट्रैवलर में लगी आग, जिंदा जले ऑफिस जा रहे 4 कर्मी, देखें वीडियो

Written by

in

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे के हिंजवाड़ी में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां अचानक टेम्पो ट्रैवलर में आग लगने से गाड़ी में सवार 4 लोगों की जलकर मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार चारों एक ही कंपनी के कर्मचारी थे। ये सभी व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के कर्मचारी थे। यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है। दरअसल, पुणे के हिंजेवाड़ी में कुछ लोगों को लेकर जा रही मिनी बस में अचानक आग लग गई। इस बस में कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे। हिंजेवाड़ी के IT पार्क के पास बस में आग का चलता-फिरता गोला बन गई।

इस घटना में 4 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई। वहीं 10 यात्री बुरी तरह से घायल हैं। इस घटना ने यहां हर किसी को हैरान करते हुए सदमे में डाल दिया है। हिंजवडी फेज वन में ड्राइवर को गाड़ी के नीचे से आग की लपटें और अचानक धुंआ दिखा। उस समय ड्राइवर और सामने का स्टाफ तुरंत नीचे उतर गया, लेकिन पिछला दरवाजा नहीं खुलने से इसमें बैठे चार कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक टेम्पो ट्रैवलर कंपनी के कुछ कर्मचारियों को उनके कार्यालय ले जा रहा था। हिंजवाड़ी के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया कि जब वाहन डसॉल्ट सिस्टम्स के पास था, तो उसमें अचानक आग लग गई, जिसके कारण चालक को गाड़ी धीमी करनी पड़ी।

उन्होंने कहा, कुछ कर्मचारी तो बाहर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन उनके चार साथी खुद को बाहर नहीं निकाल पाए और उनकी मौत हो गई। हिंजेवाड़ी के डिप्टी कमीश्नर विशाल गायकवाड़ का कहना है कि टेम्पो ट्रैवलर किसी कंपनी का था, जो कर्मचारियों को लेकर ऑफिस जा रहा था। IT पार्क के पास टेम्पो ट्रैवलर में आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने गाड़ी स्लो कर दी। ऐसे में कुछ यात्रियों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली तो वहीं 4 लोग बस में ही छूट गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हिंजेवाड़ी के पिंपरी छिंदवाड़ा पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मिनी बस में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग बुरी तरह से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *