जालंधर : कांग्रेस छोड़ने के बाद सुशील रिंकू पर उठने लगे सवाल, वीडियो वायरल

जालंधर/वरुण: कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद आज बेशक सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है, लेकिन उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है, जिसके बाद सुशील रिंकू पर काफी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रही वीडियो में सुशील रिंकू कांग्रेस पार्टी छोड़कर जाने वाले लोगों को गद्दार कह कर संबोधित कर रहे हैं।

दरअसल यह वीडियो उस समय की है, जब सुशील रिंकू कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। वीडियो में रिंकू कह रहे हैं कि पार्टी छोड़कर जाने वाले लोगों की कांग्रेस भवन में एक दीवार बनाई जानी चाहिए और उसमें उनकी तस्वीरें लगनी चाहिएं। वहीं वह कह रहे हैं कि अगर कोई नेता पार्टी में वापस आना चाहता है तो वैलकम है, लेकिन उस व्यक्ति की एक महीने के लिए कांग्रेस भवन में नेताओं को पानी पिलाने की डयूटी लगाई जानी चाहिए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *