अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत 57 पात्र महिलाओं का चयन

चयनित महिलाओं को हर माह 750 रुपए का राशन वितरण किया जाएगा

ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद ने अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना की 57 पात्र महिलाओं का चयन किया हैं। चयनित महिलाओं को हर माह 750 रुपए प्रत्येक की दर से राशन वितरण किया जाएगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर व हिमोत्कर्ष अमोदिनी सेवा प्रकल्प प्रभारी एवं परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से शुरु इस प्रकल्प के तहत पिछले 10 वर्षो में दानवीर लोगों के सहयोग से 575 पात्र विधवा महिलाओं को 40 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। पिछले वित्तिय वर्ष में 61 महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की गई थी। उन्होंने बताया कि नए सत्र 2023-24 के लिए 57 महिलाओं को चुना गया हंै। इन महिलाओं को अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 तक हर महीने सहायता के रुप में राशन वितरित किया जाएगा। हिमोत्कर्ष पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकल्प में परिषद के सदस्यों के साथ-साथ जिला के दानवीर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को हर तीन माह बाद आयोजित कार्यक्रम में राशन सामग्री प्रदान की जाती है। 

इन महिलाओं को मिलेगा राशन

नंगड़ा गांव से पिंकी कुमारी, दुलैहड़ से अनीता रानी, टक्का से मधु बाला, नैहरी नौरंगा से कमलेश कुमारी, अंबोटा से संतोष कुमारी, डूहल बगबाला से मधु बाला, चौकीमन्यार से अनीता, मल्लूवाल से सीमा देवी, झलेड़ा से सुनीता देवी, कांगड़ से माया देवी, नंगल संलागड़ी से आदर्श बाला, हरोली से ज्योति देवी, चतेहर से सुषमा कुमारी, जखेड़ा से निर्मला देवी, बडैहर से दीपिका, मवा कोहला से पुष्पा देवी, हीरा नगर से निम्मो देवी, वार्ड नंबर आठ ऊना से कुसुम रानी, झलेड़ा से केसरी देवी, रामपुर से लक्ष्मी देवी, वार्ड नंबर आठ ऊना से सरिता कुमारी, हीरा नगर से कवलजीत कौर, हीरा नगर से अनीता कुमारी, नगनोली से मीना देवी, ईसपुर से ब्यासा देवी, मवा कोहला से रामप्यारी, समनाल से अंजना कुमारी, ईसपुर से उषा देवी, चतेहर से सोनू देवी, मवा सिंधिया से दलजीत कौर, ईसपुर से अनु बाला, पंजावर से अमरजीत कौर, सुनेहरा से लक्ष्मी देवी, नांगरान उप्परला से उपमा शर्मा, सुनेहरा से सुमन देवी, ईसपुर से उर्मिला देवी, ईसपुर से गुरप्रीत कौर, हीरा नगर से अनीता ठाकुर, ठठल से शंकुतला देवी, देहलां से बख्शो देवी, ईसपुर से अंजना कुमारी, कुठार कलां से सोमा देवी, धुसाड़ा से पिंकी देवी, अपर बसाल से जीवन ज्योति, पंजावर से सुनीता कुमारी, हरोट से सागरी देवी, कांगड़ से नीलम देवी, हलेड़ा से हरप्रीत कौर, अपर बसाल से आशा, बहडाला से बलविंद्र कौर, लोअर बसाल से रीना देवी, घालुवाल से संदेश कुमारी, हलेड़ा से बलबीर देवी, संतोषगढ़ वार्ड आठ से इंदु बाला, सासन से सुमन, सासन से कुसवा देवी, जनकौर से आशा देवी शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *